भाषा और गणितीय कौशल विकसित करने के तरीके बताए

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के एक स्कूल मे ब्लॉक फतेहगंज पश्चिमी का चल रहा पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण के पांचवें और छठे बैच का समापन हुआ। दोनों बैच में 100 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। अब तक 300 प्रतिभागियों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। बीईओ भानुशंकर गंगवार की निगरानी में आयोजित प्रशिक्षण मे शिक्षकों को बच्चों में भाषा और गणित की आधारभूत दक्षताएं विकसित करने की प्रभावी तकनीकें बताई गई। निपुण भारत मिशन के तहत गतिविधियों, पुस्तिका, शिक्षक डायरी और संदर्शिका के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। संदर्भदाताओं ने कक्षा-कक्ष मे गतिविधियों को रोचक और प्रभावी ढंग से लागू करने के व्यावहारिक तरीके बताए। एसआरजी अनिल चौबे ने प्रशिक्षण से मिले ज्ञान को विद्यालयों में धरातल पर उतारने का आह्वान किया। एआरपी आशीष शर्मा, संगीता मित्तल, राजीव वैश्य, पूजा चौधरी और भगवानदास गंगवार ने प्रशिक्षण दिया। एलएलएफ के आरिफ खान और कमरुद्दीन का सहयोग रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *