बरेली। मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत रविवार को गौवंश संरक्षण, स्वच्छता और जनसहभागिता को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम की गौशाला में विशेष निरीक्षण और स्वच्छता अभियान चलाया गया। मेयर डॉ. उमेश गौतम, विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री एवं सदस्य, संजय शुक्ला और उनकी टीम, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिन स्थानों पर सफाई की जरूरत मिली। वहां तत्काल विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई कराई गई। गौशाला की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ गौवंश के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पशु अधिकारी डॉ हरपाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत 12 किसानों को 12 गौवंश पालन-पोषण और संरक्षण के लिए सुपुर्द किए गए। इस पहल का उद्देश्य किसानों और आमजन को गौसेवा से जोड़ने के साथ गौवंश संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाना है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने गौवंश संरक्षण, स्वच्छता और जनसहभागिता को मजबूत करने का संकल्प लिया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गौशालाओं में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। मेयर डॉ उमेश गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत गौवंश की देखभाल और संरक्षण के साथ समाज की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। किसानों को गौवंश सुपुर्द करने और गौशालाओं में स्वच्छता अभियान जैसी गतिविधियों के जरिए गौसेवा, संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की पहल की जा रही है।।
बरेली से कपिल यादव
