बहगुल नदी में अधेड़ ने लगाई छलांग, बाइक से हुई पहचान, तलाश जारी

फतेहगंज पूर्वी, बरेली। जनपद के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र मे शनिवार को बहगुल नदी में एक अधेड़ के छलांग लगाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना प्रभारी राजकुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल के पास मिली हीरो डीलक्स बाइक (UP25DP9031) के आधार पर नदी मे छलांग लगाने वाले की पहचान राजेश पुत्र राम औतार पंडित (57) निवासी हतसा, थाना खुदागंज, शाहजहांपुर के रूप में हुई है। गोताखोरों ने पुलिस की मौजूदगी में नदी मे उतरकर राजेश की तलाश शुरू की लेकिन तेज बहाव के कारण अभियान में दिक्कत आ रही है। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी नदी किनारे पहुंच गए। राजेश ने नदी में छलांग क्यों लगाई। इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों से जानकारी जुटाने के साथ ही मामले की जांच कर रही है। फिलहाल गोताखोर लगातार नदी में उसकी तलाश में जुटे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *