बाडीलाल फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग, एक घंटे में लाखों का माल जलकर खाक

बरेली। वाडीलाल आइसक्रीम फैक्ट्री के गोदाम मे एक बार फिर आग लग गई। गोदाम मे शॉर्ट सर्किट के बाद आग की लपटें उठनें लगीं। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि लाखों के नुकसान जरूर बताया जा रहा है। सीबीगंज के परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में वाडीलाल आइसक्रीम की फैक्ट्री है। कंपनी ने परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर एक पर एक गोदाम किराए पर ले रखा है। गोदाम में आइसक्रीम के कोन समेत अन्य सामान रखा जाता है। कोन सीलन के कारण खराब न हों, हीट देने के लिए ‘फायर इम्यूनिटी मशीन लगी है। बताते हैं कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते गोदाम के एक बड़े हिस्से में आग फैल गई। कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को खबर दी। इस बीच अफरातफरी का आलम बना रहा। पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। करीब एक घंटे तक आग बुझाने का अभियान चला। तब जाकर आग पर कंट्रोल किया जा सके। कंपनी के एचआर मैनेजर दिनेश सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में करीब 25 लाख रुपये के आसपास सामान जल गया। सनद रहे कि वर्ष 2023 में भी वाडीलाल फैक्ट्री में आग की घटना सामने आई थी और अब एक फिर यहां ये हादसा हो गया। हालांकि गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा बड़ा नुकसान संभव था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *