बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सोमवार रात गांव कुरतरा मे दो मकान भरभराकर गिर गए। हादसे में कोई जनहानि नही हुई। सूचना पर पहुंचे लेखपाल हरीश गंगवार ने मौका मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया और रिपोर्ट एसडीएम मीरगंज को भेजी। ग्रामीणों के मुताबिक होली चौराहे के पास पीतम लाल साहू का काफी पुराना दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। इसके अलावा मोहनलाल गंगवार की पशुशाला की दीवार और छत भी ढह गई। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन गनीमत रही कि हादसे के समय कोई अंदर नही था। लेखपाल हरीश गंगवार ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है।।
बरेली से कपिल यादव
