बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय मनकरी में पुस्तक मेले का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। बच्चों ने पठन, ड्राइंग, नाटक, रोल प्ले एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। पुस्तक मेले को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर एलएलएफ की ओर से बच्चों को पेन, पेंसिल, नोटबुक एवं अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र पपनै सहित समस्त शिक्षक स्टाफ और ब्लॉक अकादमिक कोऑर्डिनेटर कमरूदीन की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन मे सहयोग के लिए विद्यालय परिवार नेबएलएलएफ का आभार व्यक्त किया। यूनिक माडल इंटर कॉलेज , रेड रोज पब्लिक स्कूल, प्रेटी पेटल्स किड्स जोन, ब्राइट फ्यूचर पब्लिक, गुरू हरि कृपा इंटर कॉलेज आदि बिधालयो मे स्कूल प्रबंधको ने शिक्षक शिक्षकाओ को सम्मानित किया।।
बरेली से कपिल यादव
