आगरा में ऑनर किलिंग का मामला, प्रेम प्रसंग के चलते पिता पर बेटी की हत्या का आरोप

आगरा। थाना एकता क्षेत्र के एक गांव में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रेम प्रसंग के चलते पिता ने अपनी बेटी की लोहे के औजार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पिता ने खुद पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि युवती के सिर और गले पर कई वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती दो दिन पहले घर से गायब भी हुई थी। उसका पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही एसीपी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी पिता से पूछताछ कर घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

— आगरा से योगेश पाठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *