राजस्थान/बाड़मेर- बाड़मेर नगर परिषद में सबसे बड़ा वार्ड लगभग दो हजार मतदाताओं वाले एक किलोमीटर से ज्यादा अविकसित क्षेत्र इन्द्रा कालोनी क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को नजदीकी मतदान केंद्रों पर जाकर अपने मताधिकार का हक़ अदा करना चाहिए साथ ही जिला प्रशासन बाड़मेर द्वारा समय समय पर जारी दिशा निर्देशों की पालना करते हुए नगर परिषद में अपने ही वार्ड की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी सरकारी योजनाओं को अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुचाने के लिए जिम्मेदार होना चाहिए।
वार्ड निवासियों के अनुसार प्राथमिकता से जी शेड्यूल के मुताबिक शानदार नयी चमचमाती हुईं सड़कों की साफ़ सफाई व्यवस्था और साइफन पद्धति के मुताबिक नालों और नालियों का निर्माण, सफेद दूधिया रौशनी की आधुनिक पद्धति वाली रोड़ लाइटों के साथ ही मुख्य सड़क से जुड़ी हुई सभी गलीयो के नम्बर सहित बोर्ड, मुख्य सड़क पर शानदार रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट डिजिटल टाइमर घड़ी के साथ ही आटोमेटिक स्वीच डिब्बे और नामपट्ट बोर्ड की सूचना, स्वच्छता अभियान के साथ ही बेहतरीन वार्ड विकास करने के लिए निष्पक्ष और निस्वार्थ भाव से विकास करने के लिए ज्यादा से ज्यादा मताधिकार का उपयोग करते हुए जिम्मेदार व्यक्ति को चुनकर भेजें।
इन्द्रा कालोनी क्षेत्र वर्तमान के शहरी पुलिस थानों से दूरी ज्यादा होने के कारण हमारे यहाँ पर नयें पुलिस थाने और चौकी बनाने के साथ ही रात्रि गस्त प्रभावी ढंग से करवाना, बाहरी राज्यों से आकर रहने वाले हजारों किराएदारों का भौतिक सत्यापन करवाकर कालोनी में शान्ति व्यवस्था मजबूत करना चाहते हैं। हमेशा के लिए छोटे बड़े राजनीतिक भूमाफियाओं से मुक्त वार्ड बनाने की छोटी सी कोशिश करेंगे ताकि कोई भी गरीब परिवार का सुख चैन ना छीने।
इन्द्रा कालोनी क्षेत्र में ही नगर परिषद वार्ड कार्यालय वर्तमान के मतदान बूथों के आसपास ही होगें और वही पर राज्य और केन्द्र सरकार कक सभी सरकारी कार्यालयों के दस्तावेज बनाने के लिए आमजनता को कहीं और भटकना नहीं पड़ेगा सभी कार्य आनलाइन सिस्टम से आपके घर के आसपास ही होने चाहिए।
इन्द्रा कालोनी क्षेत्र में नयी आधुनिक डिस्पेन्सरी या फिर छोटे से सरकारी अस्पताल का चिकित्सा विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही क्षेत्र में आमजनता के लिए बेहतरीन चिकित्सा सुविधाओं को उपलब्ध करवाना चाहिए। दानजी की होदी क्षेत्र में जिला कोराना वैक्सीन सेन्टर क्षेत्र में स्थानीय लोगों के लिए बेहतरीन चिकित्सा सुविधाओं के लिए शुरू करवाया जाएगा इससे हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलना चाहिए।
इन्द्रा कालोनी की एक दर्जन से ज्यादा गलियों सहित भौलिये री कृपा मार्ग और दानजी की होदी क्षेत्र में बिजली की आखं मिचौली और नहरों का मीठा पानी की जलापूर्ति व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार होना चाहिए, बाड़मेर शहर में आने जाने के लिए सस्ती दर पर मुख्य सड़कों से जोड़ कर सुगम यातायात व्यवस्था के लिए टेम्पो टेक्सी स्टेण्ड, जैसलमेर रोड़ होकर रोटेशन द्वारा शानदार परिवहन सेवाओं की शुरुआत होना चाहिए।
बाड़मेर विधायक डाक्टर प्रियंका चौधरी द्वारा अपने विधायक कोष से क्षेत्र के श्मशान घाटो, विधालयों और वाचनालयो की स्वीकृति दिलाकर आमजनता को विकास की गगां बहाने के लिए आपके अपने ही शहर को स्वच्छता अभियान चलाकर विश्व पटल पर उच्च स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाइए।
— राजस्थान से राजूचारण
