फतेहगंज पश्चिमी में दो दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। मंगलवार की सुबह भिटौरा पुलिया के पास स्थित हार्डवेयर की दुकान मे भीषण आग लग गई। कुछ ही देर मे आग ने पड़ोस की किराना दुकान और घर को भी चपेट मे ले लिया। दुकानों से ऊंची लपटें और काला धुआं निकलता देखकर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फतेहगंज पश्चिमी कस्बा में भिटौरा पुलिया के पास आकाश गुप्ता और उनके भाई संजीव उर्फ डिंपल गुप्ता की दुकाने है। मंगलवार तड़के दोनों दुकानों में आग लग गई। सुबह टहल रहे लोगों ने दुकानों के ऊपर निकल रही केबल में स्पार्किंग होते देखी थी। उन्होंने आकाश गुप्ता के घर का गेट भी खटखटाया लेकिन अंदर सो रहे परिजन नही उठे। कुछ देर बाद दुकान से आग की लपटें उठने लगी। आग सबसे पहले आकाश गुप्ता की हार्डवेयर की दुकान मे लगी। उसके बाद पड़ोस मे संजीव उर्फ डिंपल गुप्ता के किराना दुकान को भी चपेट मे ले लिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने डिंपल के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती गई। आग से किराना की दुकान में रखे फ्रिज का कंप्रेसर तेज आवाज के साथ फट गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। एक गैस सिलेंडर भी जल गया। गनीमत रही सिलेंडर नही फटा। किराना दुकान का सामान, फ्रिज, बेड, सोफा सेट आदि काफी सामान जल गया। आग बुझाते समय डिंपल का हाथ आग मे झुलस गया। वही आकाश गुप्ता की हार्डवेयर दुकान का सारा सामान जल राख हो गया। सूचना मिलने पर एसओ प्रवीन कुमार, चौकी प्रभारी आदेश कुमार और मीरगंज व परसाखेड़ा से पहुंची फायर बिग्रेड के जवानों ने आकाश गुप्ता की दुकान का शटर तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान दोनों दमकल गाड़ियों का पानी खत्म हो गया। फायर ब्रिगेड टीम प्रभारी के बंसल ने बताया कि टीम ने कड़ी मेहनत कर आग को पूरी तरह बुझा दिया। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नही है। फायर बिग्रेड व पुलिस इसकी जांच कर रही है। लोग शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान लगा रहे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *