हेल्थ प्रोग्राम से 32 बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

बरेली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) उम्मीद की किरण बनकर सामने आया है। योजना के तहत एक अप्रैल से अब तक जिले में जन्मजात बीमारियों से पीडित 32 बच्चों की निशुल्क सर्जरी कराई गई है। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लौटी है। आरबीएसके के तहत बच्चों में जन्मजात विकृतियों और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान कर उन्हें उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। जिले में भी इस योजना का लाभजरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाया जा रहा है। इनमें कटे-फटे होंठ और तालू में सुराख से पीड़ित 9 बच्चों, जन्मजात हृदय रोग यानी दिल में छेद से पीड़ित 3 व टेढ़े पंजे की समस्या वाले 20 बच्चों का निशुल्क उपचार कराया गया। कटे-फटे होंठ और तालू की समस्या से पीड़ित बच्चों को न केवल शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ता है, बल्कि कई बार बोलने, खाने और सामाजिक तौर पर घुलने-मिलने में भी दिक्कत होती है। ऐसे बच्चों के निःशुल्क उपचार से उन्हें सामान्य जीवन की ओर लौटने का अवसर मिल रहा है। फतेहगंज के अगरास निवासी किशनपाल की 7 माह की बेटी नैना के होंठ कटे होने से दिक्कत थी, लेकिन योजना के तहत उसका उपचार निशुल्क कराया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *