जूनियर कन्या विद्यालय का वाटर फ्रीजर चार माह से खराब

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। सरकार द्वारा मुहैया कराई जाने वाली सुविधा के लोकार्पण के मौके पर जनप्रतिनिधियों का पूरा फोकस अपनी बैनर और पोस्टर में फोटो छपवाने का रहता है। नई व्यवस्था के तहत चीज कुछ दिन चलती भी है तो लोग भी वाहवाही करते हैं। लेकिन फिर जनप्रतनिधियों का रवैया ऐसा होता है कि सरकार की बदनामी होने से इमराना वेगम भी उन्हें फर्क नहीं पड़ता है। ऐसा ही मामला फतेहगंज पश्चिमी कस्बा के सरकारी जूनियर गर्ल्स स्कूल मे लगा फ्रीजर खराब होने से पेयजल की व्यवस्था ठप हो गई है। जिससे छात्राएं अशुद्ध पानी पीने को मजबूर हैं। प्रधानाचार्य सरिता शुक्ला ने पिछले चार महीने से खराब फ्रीजर की शिकायत नगर पंचायत चेयरमैन से की लेकिन कार्रवाई नही। प्रधानाचार्य सरिता शुक्ला ने बताया कि पिछले वर्ष नगर पंचायत ने शासन से प्राप्त धनराशि से छात्राओं को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने को स्कूल परिसर मे वाटर फ्रीजर लगाया था। एक दो महीने बाद ही फ्रीजर खराब हो गया। नगर पंचायत चेयरमैन से कई बार लिखित शिकायत की। उन्होंने ठीक कराने का भरोसा भी दिया लेकिन फ्रीजर ठीक नही हुआ।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *