फरीदपुर_ बरेली। बीईओ फरीदपुर शीशपाल के निर्देशन में पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हो गया। प्रशिक्षण में पचास प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान संदर्भ दाताओं द्वारा बच्चों में आधारभूत भाषा एवं गणितीय दक्षताओं को विकसित करने के लिए आवश्यक कौशल और नवीन शिक्षण तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियों, कार्यपुस्तिकाओं के उपयोग, शिक्षक डायरी और शिक्षक संदर्शिका के प्रभावी संचालन के बारे में विस्तार से समझाया गया।एआरपी मुकेश श्रीवास्तव, एआरपी अवनीश यादव, डॉ अमित शर्मा, डॉ नेहा यादव, राजेश मौर्य ने संदर्भदाता के रूप में अपने-अपने विषयों का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में लेंगुएज एंड लर्निंग फाउंडेशन के डिस्ट्रिक प्रोग्राम मैनेजर मोहम्मद आरिफ, डिस्ट्रिक्ट एकेडमिक कॉर्डिनेटर हनुमान और ब्लॉक एकेडमिक कॉर्डिनेटर मेनका यादव का भी पूर्ण सहयोग रहा। इस दौरान प्रशिक्षकों ने शिक्षकों की विभिन्न जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान किया। साथ ही कक्षा-कक्ष में इन गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के व्यावहारिक तौर-तरीके भी साझा किए। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
5 दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षकों ने जानी एफ एल एन की बारीकियां
