शाही, बरेली। रविवार को जनपद के थाना शाही पुलिस ने चकरपुर उर्फ लमकन गांव में मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ करने घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में तीन महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से तमंचा, जिंदा कारतूस और डंडे बरामद किए है। लमकन गांव के रहने वाले तसब्बुर ने थाने में तहरीर दी है, जिसमें कहा है कि शनिवार को दिल्ली पुलिस ने फाजिल पुत्र बब्बू की तलाश में गांव में दबिश दी थी। पुलिस के जाने के बाद शाम करीब 4.00 बजे आरोपी फाजिल, उवैश, मनसब, बब्बू, सईद, नफीस, नजमुल, उनैद, मुस्कान, सोना, तबस्सुम, नाजरा एक राय होकर मेरे बेटे मुकीम के मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। वहां मुकीम के साथ तहब्बर का बेटा मोनिश भी बैठा था। आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की जान बचाने के लिए दोनों भागकर घर आए। आरोपी पीछा करते हुए घर में घुस में आए। घर में मौजूद पत्नी नन्ही व मुकीम को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों व लात घूसों से बुरी तरह पीटा। आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर सईद व फाजिल के हाथों में तमंचे थे। फाजिल ने जान से मारने की नीयत से फायर किया, जिसमें वह बाल-बाल बचा। रविवार की सुबह पुलिस ने सईद को तमंचा व जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा सोना, तबस्सुम, नाजरा को भी गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। घर में घुसकर मारपीट पांच लोगों पर रिपोर्ट : हाफिजगंज। हाफिजगंज गांव के शकील अहमद ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में कहा है कि 22 अगस्त की रात उनके बच्चों और हामिद चौधरी के बच्चों के बीच कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद गुलाम वारिस, राशिद, हासिम, मुनाजिर और सद्दाम लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए और मारपीट की। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। मकान के विवाद को लेकर मारपीट, तीन लोग घायल : शीशगढ़। मकान के विवाद को लेकर घर मारपीट का मामला सामने आया है। मतीन निवासी मोहल्ला कंचन कुंआ का आरोप है कि शनिवार को दोपहर करीब ढाई बजे मकान के विवाद को लेकर मोहल्ले के रियाजउद्दीन और रियासुद्दीन उनके घर के दरवाजे पर पहुंचे। दोनों ने मां मुन्नी से गाली गलौज की। विरोध पर आरोपियों ने घर मे मारपीट कर मतीन को घायल कर दिया। शोर होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।।
बरेली से कपिल यादव
