कपूरपुर मे मंदिर बचाने के लिए फ्लड फाइटिंग का कार्य कराएगा बाढ़ खंड

मीरगंज, बरेली। बाढ़ खंड कपूरपुर मे मंदिर को बचाने के लिए रामगंगा में फ्लड फाइटिंग का कार्य कराया जाएगा। बारिश का मौसम खत्म होने पर विभाग बाढ़ परियोजना बनाकर शासन को भेजेगा। रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद कपूरपुर और मदनापुर क्षेत्र में भूमि का कटान तेजी से हो रहा है। मंदिर के नजदीक दोनों ओर कटान जारी है। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार और अवर अभियंता पंकज कुमार ने कपूरपुर पहुंच कर कटान एरिया का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के समय प्रधान हरीश कुमार राजपूत और पूर्व प्रधान संजू वाल्मीकि ने अधिकारियों को बताया कि कटान रोकने के इंतजाम नहीं हुए तो मंदिर रामगंगा में समा जाएगा। बाढ़ खंड कटान रोकने के लिए मंदिर के पास फ्लड फाइटिंग का कार्य कराएगा। बाढ़ खंड ने गत दिनों लभेड़ा पुरोहित को कटान से बचाने के लिए विधायक डॉ. डीसी वर्मा के निर्देश पर फ्लड फाइटिंग का कार्य कराया था। बाढ़ खंड के जेई ने बताया कि फ्लड फाइटिंग कटान रोकने की तत्कालिक एवं आस्थाई व्यवस्था है। स्थाई रूप से बारिश के बाद विस्तृत परियोजना बनाकर शासन को भेजी जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *