होमगार्ड की चोरी हुई बाइक 24 घंटे मे बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

हाफिजगंज, बरेली। होमगार्ड से लिफ्ट लेने के बाद उसकी बाइक लेकर भागे दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ने के बाद उसने बाइक भी बरामद कर ली। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। ग्राम इनायतपुर गांव के होमगार्ड राकेश कुमार 18 अगस्त को ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। बकैनिया गांव के तिराहे पर पहुंचने पर दो युवकों ने नवाबगंज में दवाई लेने जाने की बात कहते हुए उनसे लिफ्ट मांगी। होमगार्ड राकेश ने हाथ में चोट होने की बात कहते हुए उनमें से एक को बाइक चलाने के लिए दे दी और वह खुद पीछे बैठ गया। फैजुल्लापुर मोड़ स्थित राइस मिल के पास दोनों युवकों ने रुपये लेने की बात कहकर बाइक रोक ली। राकेश के पानी पीने के लिए नीचे उतरते ही दोनों बाइक लेकर फरार हो गए। इस मामले में होमगार्ड ने 19 अगस्त को थाना हाफिजगंज में मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार की रात उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार ने सेंथल-कस्बा फैजुल्लापुर पर चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ दोनों युवकों को पकड़ लिया। बदमाशों ने उसकी नंबर प्लेट बदलकर दूसरी नंबर प्लेट लगा ली थी। पकड़े गए युवकों ने पुलिस को अपने नाम समीर पुत्र भूरा उर्फ अकरम निवासी बकैनिया व मुन्नी उर्फ कमल हसन पुत्र बाबू मोहल्ला नहर पुलिया, हाफिजगंज बताए हैं। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *