भोलापुर घाट से जल लाने वाले कांवड़िया दलदल से निकलने को मजबूर

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। मुख्यमंत्री के पहले एजेंडे में कावड़ यात्रा होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने भोलापुर रामगंगा घाट से गुजरने वाले कावड़ियों के लिए रास्ता दुरस्त नहीं किया। श्रद्धालुओं को दलदल भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। गुरुवार को चिटौली निवासी नंदकिशोर और प्रियांशु ने भोलापुर घाट से दंडवत यात्रा शुरू की। करीब दो किमी तक उन्हें घुटनों तक कीचड़ और दलदल से होकर गुजरना पड़ा। उनकी 7 किमी लंबी यात्रा में कई जगह रास्ता खराब रहा। दंडवत यात्रा के दौरान कावड़िया नंदकिशोर और उनके साथी प्रियांशु को दलदल भरे रस्ते से गुजरना पड़ा।जिससे उनको दिक्कत ही नहीं हुई बल्कि उसके वस्त्र भी कीचड़ मे शन गए। उन्होंने बताया कि सावन के अंतिम सोमवार को वह इलाके के कावड़िया मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे। मार्ग की बदहाली को लेकर लोगों में शासन-प्रशासन के प्रति गहरा रोष है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *