पुलिस अधिकारियों ने पैदल गश्त कर देखा जुलूस मार्ग

बरेली। आगामी महोत्सव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। पुलिस अधिकारी जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर लोगों से बातचीत भी कर रहे है। बुधवार को एसपी सिटी मानुष पारीक ने थाना बारादरी क्षेत्र में रूट मार्च कर जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने जगतपुर तिराहा से कांकरटोला, शहदाना, सैलानी, मीरा की पैठ होते हुए जगतपुर चौकी तक करीब 4.5 किलोमीटर मार्ग पर गश्त की। उन्होंने वहां रहने वाले लोगों से भी बातचीत की। एसपी सिटी के साथ एएसपी शिवम आशुतोष भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जुलूस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील स्थानों, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *