आंवला, बरेली। जनपद के आंवला कोतवाली स्थित पुलिस पारिवारिक परामर्श और मध्यस्थता केंद्र में बुधवार को काउंसिलिंग के दौरान चार टूटे परिवारों का पुनर्मिलन कराया गया। केंद्र अध्यक्ष जय गोविंद सिंह ने बताया कि बुधवार को हुई सुनवाई में चार मामलों में दोनों पक्षों की सहमति से समझौता कराया गया। इनमें रूबी पत्नी धर्मेंद्र टांडा थाना आंवला, लक्ष्मी पत्नी अतुल चकरपुर थाना भमोरा, भावना कुमारी पत्नी प्रेम बाबू बहोड़ा थाना आंवला और जासमीन पत्नी ईश मोहम्मद सिरसा बिछुरैया थाना भमोरा के पारिवारिक विवाद को सुलझाया गया।इस दौरान चारों जोड़ों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर गिले-शिकवे मिटाए। दंपतियों ने केंद्र के प्रति आभार जताया और हंसी-खुशी अपने घर चले गए। इस केंद्र के माध्यम से अब तक 181 बिखरे परिवारों का पुनर्मिलन कराया जा चुका है। इस दौरान रमाकांत तिवारी एडवोकेट, रामदीन सागर, योगेश माहेश्वरी, सीमा रज़ा, रज़िया सुल्तान, शोखी अग्रवाल, शोभना अग्रवाल और महिला उप-निरीक्षक अंजू कुमारी मौजूद रही।।
बरेली से कपिल यादव
