ईदमिलादुनबी पर भाईचारे और सौहार्द के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। आगामी ईदमिलादुननबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर सीओ हाइवे देवेश सिंह के नेतृत्व मे थाना परिसर मे पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें थाना क्षेत्र के तमाम मस्जिदों के इमाम व अंजुमन का नेतृत्व करने वाले लोग शामिल हुए। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने क्षेत्रवासियों से ईद मिलादुननबी का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पुरानी परंपरा के मुताबिक मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक या विवादित सामग्री प्रसारित करने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दे। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि ईद मिलादुननबी का पर्व प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति मे तत्काल पुलिस को सूचना दें।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *