चैंबर ध्वस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

बरेली। ऑफिसर्स कॉलोनी के पास बने वकीलों के चैंबरों पर नगर निगम द्वारा बुलडोजर चलाये जाने के विरोध में कांग्रेस विधि विभाग ने ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने पीड़ित वकीलों को तत्काल चैंबर, सीट उपलब्ध कराने, पीड़ित वकीलों को पांच लाख रुपये क्षतिपूर्ति देने और कचहरी की तरह बरेली शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की है। बता दें गुरुवार की रात्रि नगर निगम ने बुलडोजर से ऑफिसर्स कॉलोनी की बाउंड्री पर बने अधिवक्ताओं के चैंबरों को ढहा दिया था। बीते शुक्रवार को जिन अधिवक्ताओं के चैंबर गिराए गए उन्होंने ऑफिसर्स कॉलोनी रोड पर चैंबरों का कबाड़ा, मलवा रखकर मार्ग अवरुद्ध कर विरोध कर दिया था। 17 अगस्त से ऑफिसर्स कॉलोनी की बाउंड्री पर चैंबर बनाकर वकालत करने वाले अधिवक्ताओ ने टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। मंगलवार को कांग्रेस महानगर विधि विभाग के चेयरमैन आसिफ खान के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम संत कुमार उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालो में प्रमुख रूप से कांग्रेस विधि विभाग के मंडल अध्यक्ष जाकिर खान, महासचिव एमआर मलिक, महानगर अध्यक्ष आसिफ खान, उपाध्यक्ष मो.आसिफ, प्रदेश सचिव रविन्द्र सहारा, सचिव निजाम, बरेली बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयपाल कश्यप, पूर्व कोषाध्यक्ष विनोद यादव, सोमेंद्र यादव मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *