बरेली। समुदाय विशेष की युवती ने दूसरे समुदाय के युवक पर शादी का झांसा देकर छह साल तक शारीरिक शोषण करने और फिर शादी से इनकार करने का आरोप लगाकर एसएसपी ऑफिस में शिकायत की थी। इस पर इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बारादरी क्षेत्र की युवती ने आरोप लगाया कि करीब छह साल पहले वह जगतपुर निवासी मोहित कनौजिया के संपर्क मे आई। मोहित ने शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए और उसकी अश्लील फोटो-वीडियो बना ली। उससे करीब पांच लाख रुपये भी ले लिए। मगर कुछ दिन पहले आरोपी ने फोन पर गाली-गलौज किया और दोनों के धर्म अलग बताकर शादी से इनकार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी और फिर से जान से मारने की धमकी दी। इस घटना में मोहित के मामा कैंट निवासी लक्ष्मी नरायन, मां बिरजा देवी, बहन शशि कनौजिया भी शामिल है। सोमवार को इस संबंध में युवती ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत की तो इज्जतनगर पुलिस ने चारों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को मोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।।
बरेली से कपिल यादव
