टक्कर के बाद बाइक को 500 मीटर तक घसीट ले गई कार, हादसे का वीडियो वायरल

बरेली। जनपद के थाना बारादरी क्षेत्र मे पीलीभीत बाइपास रोड पर तेज रफ्तार कार ने सोमवार रात एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक बाइक को करीब 500 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे सड़क पर चिंगारियां निकलती रहीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। यह घटना सोमवार रात करीब 11:30 बजे बारादरी थाना क्षेत्र के सतीपुर चौराहे के पास हुई। कार की चपेट में आने के बाद बाइक उसमें फंसकर सड़क पर घिसटती रही और उससे लगातार चिंगारियां निकलती रहीं। पीछे चल रहे दो बाइक सवार युवाओं ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार में फंसी बाइक घिसट रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर कार और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि टक्कर के बाद बाइक सवार कहां है। उसकी मौजूदा हालत के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। कार चालक की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में जल्द ही कोई ठोस जानकारी सामने आने की उम्मीद है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *