विदेश में नौकरी के नाम पर ठगे 8.49 लाख, साइबर सेल ने दिलाये वापस

बरेली। विदेश मे नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से करीब 8.50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने साइबर थाने में प्रार्थना पत्र से देकर रुपये वापसी की गुहार लगाई। पुलिस ने तकनीकी जांच पड़ताल की। बैंकों से डिटेल लेकर मनी ट्रेल विश्लेषण के बाद पीड़ित को पूरी रकम ठगी की एकाउंट में वापस करा दी। पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त कर सराहना की। साइबर क्राइम थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया, नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गुलडिया धिमर निवासी अनमोल सिंह ने 27 नवंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। किसी ने खुद को सतेन्द्र पाल सिंह उर्फ प्रिंस बताते हुए व्हाट्सएप पर विजिटर वीजा बनवाकर अनमोल सिंह को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। अलग-अलग माध्यमों के द्वारा उनके निजी बैंक खाते से 8.50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। साइबर क्राइम थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। एक टीम बनाई गई। उस टीम ने एससएपी अनुराग आर्य और एसपी क्राइम के निर्देशन में बैंक में ट्रांसफर किये रुपये की छानबीन शुरू की। पहले निरीक्षक कामेश सिंह ने विवेचना की। उनके स्थानांतरण के बाद प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडे को जांच सौंपी गई। तकनीकी सहायक आरक्षी विवेक कुमार के सहयोग से साइबर पोर्टल, संबंधित बैंकों और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर मनी ट्रेल का विश्लेषण करने के बाद सफलता मिली। अनमोल सिंह की पूरी धनराशि उनके खाते में वापस करा दी गई। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *