दीक्षांत समारोह में भुता की बेटी को मिला स्वर्ण पदक

भुता, बरेली। जनपद के विकास खंड भुता क्षेत्र के निवासी राजवीर चक्रवर्ती की पुत्री अनुराधा चक्रवर्ती ने एमए (संगीत) विषय में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मंगलवार को आयोजित विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने अनुराधा को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए गोल्ड मेडल प्रदान किया। अनुराधा की इस उल्लेखनीय सफलता से उनके परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों ने इसे अनुराधा की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम बताते हुए उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्र के लोगों ने भी उन्हें बधाई देते हुए इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *