अफसरों से संवाद में प्लाईवुड कारोबारियों ने गिनाई समस्याएं

बरेली। राज्य कर विभाग ने प्लाईवुड व विनियर कारोबारियों के लिए व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें व्यापारियों से समय पर जीएसटी रिटर्न दाखिल करने, अपंजीकृत व्यापारियों का पंजीकरण कराने की अपील की गईं। व्यापारियों ने चीन से आने वाले सस्ते उत्पादों से कारोबार पर पड़ रहे असर को प्रमुखता से उठाया। शनिवार को राज्य कर भवन सिविल लाइंस में हुए व्यापारी संवाद कार्यक्रम में अध्यक्षता करते हुए संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) राज्य कर संभाग-ए केके गुप्ता ने कहा कि कर अनुपालन बढ़ने से व्यापारिक व्यवस्था अधिक पारदर्शी और सुदृढ़ होगी। व्यापारियों ने बताया कि चीन से सस्ते फर्नीचर और रेडी प्लाई के आयात के कारण स्थानीय उद्योग करना पड़ रहा है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापारी शंकर अग्रवाल ने बताया कि प्लाईवुड उद्योग के लिए कच्चे माल की उपलब्धता बढ़ाने के लिए किसानों को मेलिया डुबिया और यूकेलिप्टस के पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कहा कि इन प्रजातियों के पेड़ लगभग पांच वर्ष में तैयार हो जाते हैं, जिससे किसानों के साथ उद्योग संयुक्त आयुक्त डीके सिंह, उपायुक्त राज्य कर राजीव कुमार (खंड-1), पवन कुमार (खंड 2), आशीष कुमार पांडेय (खंड 3), जितेंद्र कुमार (खंड-4), योगेश मौर्य (खंड-7), डीके सचान (खंड-8), फरीदपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह सहित बड़ी संख्या में प्लाईवुड रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *