किला पुल पर चाइनीज मांझे की चपेट मे आया बिजलीकर्मी, चेहरा लहूलुहान

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। शहर मे प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। डेढ़ महीने के भीतर तीसरी बड़ी घटना सामने आने के बाद भी प्रशासन प्रभावी कार्रवाई करता नजर नही आ रहा। शुक्रवार की शाम किला पुल के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आने से विद्युत विभाग के एक कर्मचारी का चेहरा गंभीर रूप से घायल हो गया। नाक पर भी गहरा जख्म है। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए पास के ही प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। चाइनीज मांझे से घायल हुए सोहिल कमाल निवासी ग्राम एवं पोस्ट करेली बरेली ने बताया कि वह उप खंड कार्यालय फतेहगंज पश्चिमी मे कंप्यूटर ऑपरेटर है। शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे कार्यालय से अपने घर करेली लौट रहे थे। जब वह किला पुल पर पहुंचे तभी अचानक सड़क पर लटका चाइनीज मांझा उनके गले में आकर फंस गया। मांझा हटाने के दौरान उनके चेहरे पर गहरा घाव हो गया और नाक पर भी कट लग गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें पास के प्राइवेट हॉस्पिटल में पहुंचवाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में एक बार फिर चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर सख्ती से रोक लगाने की मांग उठने लगी है। लोगों का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे की खरीद-फरोख्त लगातार बेरोकटोक जारी है। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की जान खतरे में पड़ रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *