दूसरे दिन भी नही मिला नाले मे डूबा दिव्यांग मासूम, तलाश मे नही रहे कमी

आंवला, बरेली। जनपद के थाना आंवला के मोहल्ला खेड़ा गमाडेट के पास खुले नाले में मंगलवार शाम 4:00 बजे डूबे दिव्यांग प्रीत (7) की तलाश अब तक जारी है। प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, पीएसी और पालिका की टीमें दो जेसीबी मशीनों और 60 सफाई कर्मचारियों की मदद से मासूम की तलाश में बुधवार को भी जुटी रही। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, मंगलवार शाम को डूबे प्रीत की तलाश सरगरमी से की जा रही है। दूसरे दिन बुधवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। प्रशासन, पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), पीएसी और पालिका की टीमें सुबह से शाम तक तलाश में जुटी रही। प्रीत की तलाश दो जेसीबी मशीनों और 60 सफाईकर्मचारियों की मदद की जा रही है। बुधवार को अब्दुल कलाम पार्क से अबादापुर, तहसील रोड स्थित पेट्रोल पंप व मोहल्ला नाला पार तक नाले में मासूम को ढूंढा गया। जेसीबी मशीन से पेट्रोल पंप के सामने ढके नाले के सभी स्लैब तोड़े गए। नाले से गाद निकलवाई गई। झाड़ियां काटी गईं। अब्दुल कलाम पार्क से अबादानपुर तक नाले का पानी पंप से निकालकर दोनों ओर बांध लगाकर दो किलोमीटर तक तलाशा गया लेकिन प्रीत देर शाम तक नहीं मिला। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष आबिद अली, ईओ प्रदीप गिरी, सभासद रामवीर प्रजापति आदि मौजूद रहे। बंगाल से नहीं लौटी मां : सभासद रामवीर प्रजापति ने बताया कि नंदराम की पत्नी पश्चिम बंगाल की थी। प्रीत के जन्म के कुछ माह बाद पति और परिवार को छोड़कर बंगाल लौट गई। अब भी नही लौटी है। मासूम प्रीत जन्म से दिव्यांग है। उसका लालन-पालन दादी करती है। हादसे से पूरा परिवार परेशान है। एसडीएम सुशील मिश्रा ने बताया टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। अबादानपुर से पेट्रोल पंप के बीच नाले का पानी आसपास के क्षेत्र में फैला हुआ है। बृहस्पतिवार सुबह से फिर तलाश की जाएगी। तलाश में नही रहे कमी : पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह भी बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मंत्री ने वहां मौजूद अधिकारियों से कहा कि प्रीत की तलाश में कोई कमी न रहे। इस दौरान पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, प्रभाकर शर्मा आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *