उर्स-ए-रजवी : 6 को परचम कुशाई से होगा आगाज

बरेली। आला हजरत फाजिले बरेलवी के 108 वे उर्स-ए-रजवी का तीन दिवसीय कार्यक्रम दरगाह प्रमुख मौलाना सुव्हान रजा खान (सुब्हानी मियां) ने मंगलवार को जारी कर दिया। उर्स की शुरुआत 6 अगस्त को परचम कुशाई की सग से होगी, जबकि 8 अगस्त को दोपहर 12:38 बजे आला हजरत के कुल । शरीफ वी रस्म के साथ उसे का समापन होगा। उर्स की सभी रस्में । दरगाह परिसर व इस्लामिया मैदान में अदा की जाएंगी। मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी के अनुसार 6 अगस्त को सुबह नमाज-ए-फज के बाद | कुरानख्वानी होगी। दोपहर 4 बजे आजमनगर स्थित हाजी अल्लाह | बख्श के निवास से परचणी जुलूस सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की कथादत में कुमार टॉकीज, होदरा मार्केट और बिहारीपुर होते हुए दरगाह पहुंचेगा। सलामी के बाद जुलूस दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां की कयादत में इस्लामिया मैदान पहुंचेगा, जहां शाम 6 बजे दुनियाभर से आए उलमा की मौजूदगी में परचम कुशाई की रस्म अदा की जाएगी। इसी के साथ उसे का आगाज होगा। पहले दिन शाम को गहफिल-ए-मिलाद का आयोजन होगा। रात 10:35 बजे हुज्जतुल इस्लाम के कुल शरीफ की रस्म अदा की | जाएगी। इसके बाद अहसन मियां की सदारत में नातिया मुशायरा होगा। इसकी निगरानी गुफ्ती आकिल रजची, मुफ्ती सलीम नूरी, मुफ्ती सैय्यद कफील हाशमी, मुफ्ती मोइनुद्दीन, मुफ्ती अनवर अली और मौलाना डॉ. एजाज अंजुम करेंगे। 7 अगस्त को सुबह 3 बजे नाहफ्फुज-ए-मजहब-ओ-गसलक कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी। सुबह 9:58 बजे रेहाने मिल्लत के कुल शरीफ की रस्न अदा की जाएगें। जबक रात में देश-विदेश के प्रसिद्ध उलमा के बयान होंगे। देर रात 1:40 बजे मुफ्ती आजम-ए हिंद के कुल शरीफ की रसम अदा की जाएगी। 8 अगस्त को सुबह 5 बजे से नात-ओ-मनकबत और तकरीरों का सिलसिला शुरू होगा, जो दोपहर 2:30 बजे तक चलेगा। उर्स की व्यवस्थाएं सैय्यद आसिफ गियां के नेतृत्व में राशिद अली खान, मौलाना जाहिद रजा, मौलाना बशीर उल कादरी, हाजी जावेद खान, परवेज नूरी, अजमल नूरी, ताहिर अल्वी, शाहिद नूरी, औरंगजेब नूरी, मंजूर रजा, शान रजा, मुजाहिद वेग सहित अन्य पदाधिकारी व रज्जाकार संभालेंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *