बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना पुलिस ने कुछ दिन पहले धार्मिक स्थल मे तोड़फोड़ और नमाजियों के साथ अभद्रता करने वाले युवक को रबर फैक्ट्री मैदान से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। शुक्रवार अवैध हथियारों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर दरोगा आदेश कुमार, सिपाही विक्की सिंह, अक्षय कुमार और शिवा पुण्डीर की टीम ने हाइवे के रहपुरा अण्डरपास के पास रबड़ फैक्ट्री के मैदान में मौजूद मोहल्ला अंसारी वार्ड नं 05 निवासी मोईन अंसारी उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया वह आए दिन लोगों से झगड़ा करता है।करीब दो सप्ताह पहले कस्बा की हुसैनी मस्जिद पर लगे कैमरे तोड़ने और नमाजियों के साथ गाली-गलौच करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा दिया है।।
बरेली से कपिल यादव
