शाही, बरेली। जनपद के थाना शाही क्षेत्र के गांव केरा मे मंगलवार शाम जर्जर मकान की छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार डायल 112 के जरिए बुधवार शाम सूचना मिली कि ग्राम केरा में मकान की छत गिरने से एक महिला दब गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी गोविंद राम की पत्नी मुन्नी देवी (32 वर्ष) कमरे में सो रही थी। इसी दौरान कमरे की जर्जर छत अचानक उन पर गिर गया। परिजन गंभीर रूप से घायल मुन्नी देवी को तत्काल बरेली के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के जेठ जयवीर ने बताया कि मुन्नी देवी के पति गोविंद किसी काम से मीरगंज गए हुए थे। इसी बीच छत अचानक गिर गई। चीख पुकार पर परिजन मौके पर पहुंचे। नीचे पड़ा बेड भी पूरी तरह से टूट गया। मृतका दो दिन पूर्व भी मायके से वापस ससुराल केरा गांव आई थी। उसके कोई संतान नही है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जरूरी कार्रवाई की। शव को पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।।
बरेली से कपिल यादव
