खेत में जुआ खेल रहे पांच लोग गिरफ्तार

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। थाना पुलिस ने अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए खेत में जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 हजार की नकदी और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13-जी के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम ठिरिया खेतल स्थित वसीम के खेत में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे पांच लोगों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 25,000 नकद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे खेत में बैठकर जुआ खेल रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रघुवीर पुत्र धनपाल सिंह निवासी मोहल्ला बिटौर, ताहिर पुत्र जाकिर निवासी मोहल्ला अंसारी, इरशाद पुत्र सुलेमान निवासी मोहल्ला सराय, एहसान पुत्र यामीन निवासी रस्तोगी भवन चौकी के सामने तथा तस्लीम पुत्र निसरत खां निवासी ग्राम ठिरिया खेतल, थाना फतेहगंज पश्चिमी के रूप में हुई है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार गिरफ्तार कुछ आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी जुआ अधिनियम एवं अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *