बरेली। दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, शीश महल स्थित मिशन कंपाउंड निवासी डार्विन ए. डेविड ने 23 जून को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि मिशन कंपाउंड निवासी संजीव कुमार, जगमोहन सिंह, राजीव मैसी और उनके अन्य साथियों ने आपसी साजिश के तहत उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सोमवार सुबह चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में वांछित जगमोहन रेलवे कॉलोनी के पास मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।।
बरेली से कपिल यादव
