निर्माणाधीन परशुराम द्वार का मेयर ने किया निरीक्षण

बरेली। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने गुरुवार को सुभाषनगर के गणेश नगर में निर्माणाधीन परशुराम द्वार का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण मानकों का ध्यान रख जाए। कहा कि भगवान परशुराम भारतीय संस्कृति, ज्ञान, शौर्य एवं धर्म के महान प्रतीक हैं। उनके नाम पर निर्मित यह द्वार और प्रतिमा क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को नई गरिमा प्रदान करेगी। परिसर में प्रकाश व्यवस्था, हरियाली और मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने को कहा। उपसभापति पूनम राठौर, अजय चौहान, सर्वेश रस्तोगी, चंद्रपाल राठौर, राजेश पटेल, नगर आयुक्त संजीव मौर्य, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, पर्यावरण अभियंता राजीव राठौर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी भानु प्रकाश आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *