सावन मे कांवड़ रूटों पर मांस बिकेगा न मदिरा, कांवड़ियों पर होगी पुष्प वर्ष

बरेली। पवित्र श्रावण मास में जब पूरा माहौल शिवमय नजर आएगा, उस स्थिति में कांवड़ रूटों पर मीट-मदिरा की विक्री भी प्रतिबंधित रहेगी। शिवभक्त कांवड़ियों के जत्थे जिन रास्तों से गुजरेंगे, उस पूरे रूट को पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। कांवड़ियों की सुरक्षा और सेहत से जुड़े इंतजामों में कोई कोर कसर बाकी न रहे, इसके लिए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को सर्किट हाउस में अफसरों और के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में स्पष्ट कहा गया कि कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधा और यातायात व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न वरती जाए। सावन में इस वार जिले के अंदर साज हजार कांवड़ जत्थे यात्रा में शामिल होने का अनुमान है। कांवड़ रूटों पर मांस-मछली और शराव की दुकानें वंद रहेंगी। नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कावड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। अगर कोई अपनी पहचान छिपाकर खाने-पीने का सामान वेचता मिलेगा, तो उसके उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने मंदिरों और आसपास साफ-सफाई तथा कांवड़ियों के ठहरने वाले स्थानों पर शौचालय की व्यवस्था वेहतर करने करने के निर्देश दिए। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने प्रमुख चौराहों और धार्मिक प्रतीकों की सजावट कराने तथा कांवड़ियों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने को कहा। का सुझाव दिया। भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने निर्माणाधीन मार्गों पर अतिरिक्त सुरक्षा, अफवाहों को लेकर सोशल मीडिया की निगरानी, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने और फरीदपुर, आंवला, अलीगंज, सिरौली समेत अन्य मार्गों की मरम्मत मांग की। पशुधन एवं दुग्धविकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि कांवड़ मार्गों पर कहीं भी विजली के तार लटकते न दिखें, इसे लेकर सम्बंधित अफसरों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। घुड़सवार पुलिस और नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयंसेवकों की भी तैनाती की जाएगा। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। गुलड़िया गौरीशंकर मंदिर समेत प्रमुख शिव मंदिरों तक जाने वाले मार्गों को दुरुस्त कराया जाए और निराश्रित गोवंश से होने वाली परेशानी रोकने के लिए भी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। श्रावण माह में रविवार और सोमवार को कावड़ मार्ग पर मीट, मदिरा की दुकान बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कावड़ और डीजे की ऊंचाई 12 फीट से ऊंची न हो, ताकि हादसों से बचा जा सके। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा दुर्विजय सिंह शाक्य, ब्रज क्षेत्र क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी एडवोकेट, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह व वहोरन लाल मौर्य, विधायक डॉ डीसी वर्मा, डॉ एमपी आर्य, विधायक डॉ राघवेन्द्र शर्मा, संजीव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा वरेली सोमपाल शर्मा, भाजपा महानगर अधीर सक्सेना, जिलाध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्या, अपर आयुक्त न्यायिक प्रीति जायसवाल, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, एडीएम ई पूर्णिमा सिंह, एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ विश्राम सिंह सहित सम्बंधित विभागों के अफसर मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *