धार्मिक नारे लगवाकर माहौल बिगाड़ने का आरोपी भारत यादव गिरफ्तार

बरेली। जनपद के थाना कैंट पुलिस ने धार्मिक नारे लगवाकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने, मारपीट और रंगदारी वसूलने के चर्चित मामले में आरोपी भारत यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामला 29 मार्च का है। सदर बाजार निवासी विजेंद्र की शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। मुख्य आरोपी जिला बदर ऋषभ ठाकुर और उसके साथियों ने शोएब अली की पिटाई की थी। आरोपियों ने पीड़ित से जबरन धार्मिक नारे लगवाकर उसका वीडियो बनाया था। आरोपियों ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। उन्होंने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपियों ने पीड़ित से सात हजार रुपये छीने और दो हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराकर कुल नौ हजार रुपये की रंगदारी वसूली थी। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर और उसके दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। भारत यादव की तलाश जारी थी। शनिवार को दरोगा राजीव पटेल ने उज्ज्वल कॉलोनी के सामने मैदान से भारत यादव निवासी गांव चैत गौंटिया, थाना कैंट को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमा दर्ज हैं। अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *