कोचिंग जा रही छात्रा से की छेड़छाड़, की अश्लील हरकत

बरेली। कोचिंग जा रही छात्रा से समुदाय विशेष के आरोपी ने रास्ते में घेरकर छेड़छाड़ की और गंदी नीयत से खींचकर ले जाने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। इज्जतनगर क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को बताया कि दो जुलाई को वह कोचिंग जाने को घर से निकली थी। कुछ दूर पहुंचने पर बड़ी विहार निवासी साकिब उर्फ अनस ने पीछे से आकर उसका हाथ पकड़ लिया और मोबाइल नंबर मांगने लगा। जब उसने नंबर देने इनकार किया तो आरोपी छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें करने लगा और हाथ पकड़कर खींच ले जाने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर भीड़ जमा होने लगी तो आरोपी गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। उनकी तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर बुधवार को कुछ लोगों ने थाने पहुंचकर जबरन समझौता कराने का आरोप लगाया। इज्जतनगर इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि इस मामले में कोई समझौता नहीं हुआ है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *