संपर्क पोर्टल प्रकरणों को अधिकतम एक सप्ताह में निस्तारित करें लेकिन धरातल पर नतीजे शुन्य

राजस्थान/बाड़मेर- संपर्क पोर्टलो पर दर्ज प्रकरणों को अधिकतम एक सप्ताह की अवधि में निस्तारित किया जाए l अतिरिक्त जिला कलक्टर रवींद्र कुमार ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए यह बात कही l जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रति सोमवार को आयोजित होने वाली साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान नव नियुक्त अतिरिक्त जिला कलक्टर रवींद्र कुमार ने संपर्क पोर्टल एवं जन सुनवाईयो में आने वाले लम्बित प्रकरणों की प्रभावी मोनेटरिंग करते हुए यथाशीघ्र निस्तारित कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

उन्होंने विभागवार लम्बित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रगतिरत कार्याें की मौके पर जाकर एक बार मौका मुआयना अवश्य करें ताकि वास्तविक वस्तुस्थिति से अवगत हो।

उन्होंने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने,सिणधरी चौराहे से आगे खड़े होने वाले ओवरलोडिंग बजरी के ट्रकों की समस्या का स्थाई समाधान करवाने, बाड़मेर शहर में जर्जर भवनों का सर्वे करवाने, रामदेरिया में पुलिस चौकी की शुरूआत करवाने समेत विभिन्न प्रकरणों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार,अधीक्षण अभियंता जलदाय विभाग हजारी राम बालवा, अशोक कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.विष्णु राम विश्नोई,प्रमुख चिकित्सा अधिकारी हनुमानराम चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक सुरेन्द्रप्रतापसिंह भाटी, जिला परिवहन अधिकारी अक्षय विश्नोई, एसीएफ छोटूसिंह भाटी, पशुपालन विभाग के उप निदेशक डा.नारायणसिंह भाटी, नगर परिषद आयुक्त भगवतसिंह परमार, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णसिंह महेचा, जिला शिक्षा अधिकारी देवाराम चौधरी,पुलिस उप अधीक्षक रमेश कुमार,जिला रसद अधिकारी कंवराराम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *