बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के प्रथम बार फतेहगंज पश्चिमी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कस्बे मे समाजसेवी रवि मौर्य के आवास पर आयोजित कार्यक्रम मे कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर एवं गदा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान दुर्विजय सिंह शाक्य ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। स्वागत कार्यक्रम मे भाजपा नेत्री जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह, मिथलेश कश्यप, कुलबीर सिंह, रवि मौर्य, आशीष अग्रवाल, सौरभ पाठक, संजीव शर्मा, आकाश गंगवार, महेंद्र मौर्य, अजय राजपूत, सत्यदेव वर्मा, गंगासहाय राजपूत, ओम प्रकाश मौर्य, पप्पू मौर्य, राजेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
