बरेली। गंगाशील ग्रुप के संस्थापक डॉ. एनके गुप्ता का निधन बरेली। वरिष्ठ संवाददाता गंगा शील ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के संस्थापक डॉ. नवल किशोर गुप्ता का निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना पर आईएमए के पदाधिकारियों ने शोक जताया है। डॉ. गुप्ता ने गंगा शील अस्पताल की स्थापना की थी। गंगा शील अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उनका शव गुरुवार को शाम लगभग चार बजे बरेली लाया जाएगा। अंतिम संस्कार शाम करीब 6:30 बजे मॉडल टाउन श्मशान घाट पर किया जाएगा। शहर के विभिन्न संगठनों और चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया।।
बरेली से कपिल यादव
