देश मे दूसरे नंबर की टॉपर एक दिन के लिए बनेगी जिला पंचायत अध्यक्ष

बरेली। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया सेकेंड टॉपर बनने वाली बरेली की होनहार छात्रा मानवी पटेल को जिला पंचायत बरेली अनूठा सम्मान देगी। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल के मुताबिरक मानवी पटेल 27 जून 2026 (शनिवार) को सुबह 11 बजे एक दिन के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगी। कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिला पंचायत सभागार में मानवी पटेल और उनके माता-पिता का विशेष सम्मान भी किया जाएगा। जिला पंचायत प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करना है। इससे उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली को करीब से जानने का मौका मिलेगा। साथ ही नेतृत्व क्षमता भी बढ़ेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा कि मानवी जैसी प्रतिभाशाली बेटियां देश का भविष्य है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *