बरेली पुलिस ने मनाया योग दिवस, एडीजी बोले- योग स्वस्थ जीवन की सबसे बड़ी पूंजी

बरेली। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार सुबह रिजर्व पुलिस लाइन का परेड ग्राउंड योगमय हो गया। स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मियों ने एक साथ योगाभ्यास कर फिट और तनावमुक्त जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा, बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी और एसएसपी अनुराग आर्य मौजूद रहे। अधिकारियों ने योग को बेहतर स्वास्थ्य और संतुलित जीवन का आधार बताते हुए सभी कर्मियों को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया। योग सेवा ट्रस्ट के योगाचार्य महेंद्रपाल कश्यप और उनकी टीम ने अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। योग सत्र के बाद एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय कुमार साहनी और एसएसपी अनुराग आर्य ने योगाचार्य महेंद्रपाल कश्यप सहित सभी प्रशिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने योग के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र, एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान समेत सभी सीओ, इंस्पेक्टर समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजित कार्यक्रम का समापन स्वस्थ और जागरूक समाज के संदेश के साथ हुआ।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *