गर्भवती की ससुराल में मौत, पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज

बरेली। जनपद के थाना इज्जतनगर क्षेत्र मे गर्भवती महिला का शव उसकी ससुराल में फंदे पर लटका मिला। महिला के पति और ससुराल पक्ष के तीन अन्य सदस्यों पर दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट कराई गई है। मीरगंज निवासी बाबूराम ने इज्जतनगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि उनकी 21 वर्षीय बेटी सुमन की शादी 22 नवंबर 2025 को प्राइवेट नौकरी करने वाले सतेंद्र हंस से हुई थी। ससुरालवाले दहेज में एक कार और दस लाख रुपये मांग रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उसे पीटा जाता था और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। शनिवार को उनकी चार माह की गर्भवती बेटी को पंखे से लटकाकर मार दिया गया। घटना के एक दिन पहले से ही पति की मां, बड़ी बहन और छोटी बहन घर पर मौजूद थी। बाबूराम ने इन सभी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह घटनास्थल पर पहुंचे तो उनसे भी परिवार के लोगों ने बात की। एएसपी ने बताया कि पिता बाबूराम की तहरीर के आधार पर इज्जतनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। मृतका चार माह की गर्भवती थी। प्रारंभिक तौर पर हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *