स्वच्छता के प्रति किया जागरूक, दिलाई शपथ

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नगर पंचायत ने शनिवार को विशेष स्वच्छता महा अभियान का आयोजन किया। इसका उद्देश्य स्वच्छता को जनआंदोलन बनाना था। इस दौरान नगर के सभी वार्डों मे व्यापक सफाई अभियान चलाया गया और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत, वार्ड-वार नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। लोगों को अपने घरों, आसपास और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने तथा कूड़ा-करकट निर्धारित स्थानों पर ही डालने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान चेयरमैन इमराना बेगम और अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर के निर्देशन में चला। ईओ ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नही बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम मे लिपिक बेलादेवी, विशाल भारती, आशीष कुमार गंगवार, रिंकू राज, सौरभ सिंह, जुनैद, दिनेश सिंह, सुरेश सिंह, सफाई नायक जय बाबू, मनीष और उपदेश सहित कई अन्य कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *