तीन महीने से बंद झुमका को ई-सिटी बसों ने फिर भरी रफ्तार

बरेली। सेटेलाइट से झुमका तिराहा तक बंद चल रही ई-सिटी बसों को फिर से चला दिया गया है। शहर के कई अन्य रूटों को भी जोड़ने को तैयारी है। सर्वे आदि कराया गया है। 25 ई-बसें नगरीय सीमा में संचालित हो रही हैं। तीन दिनों से एक बस खराब है। चार्जिंग में कोई तकनीकी खराबी है। जिससे बस का संचालन नहीं हो रहा। बरेली सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बरेली में 6 बसें मिनी बाइपास से डेलापीर, राजेंद्रनगर से महादेव सेतु पुल होकर पटेल चौक, चौकी चौराहा, कचहरी होकर जंक्शन जाती हैं। 13 ई-बसें मिनी बाइपास से डेलापीर, बैरियर-टू चौकी, फन सिटी, फिनिक्स मॉल, सेटेलाइट होकर चौकी चौराहा होकर चलती है। छह बसें सेटेलाइट से झुमका तिराहा तक चलाई जा रही है। बरेली सिटी स्टेशन रोड पर निर्माण के चलते करीब चार महीने से झुमका जाने वाले बसें बंद थीं। उनको अब फिर से चला दिया गया है। अधिकारियों का कहना है, नगरीय क्षेत्र के कुछ मार्गों को जोड़ने को सर्वे किया गया है। जिससे उन मार्गों पर भी सिटी बस सेवाएं दी जा सकें। बसों की संख्या भी बढ़ाने की तैयारी है। प्रस्ताव मुख्यालय भेजा जाएगा। लोगों को सिटी बसों पर सफर करना अब अच्छा लगने लगा है। लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। पहले शहर में सिटी ई-बसों पर पूरे दिन में 700-800 यात्री सफर करते थे। अब यह संख्या बढ़ 6000 के पार पहुंच गई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *