बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव ठिरिया खेतल स्थित बहगुल नदी मे बुधवार को नहाते समय एक युवक डूब गया। देर शाम तक पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश मे जुटे रहे लेकिन कोई सफलता नही मिल सकी। जानकारी के अनुसार गांव उनासी निवासी अजय सोनकर पुत्र श्याम सिंह (30 वर्ष) बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला नौगवां निवासी अपने साथी रामभजन के साथ बहगुल नदी मे नहाने गया था। नहाते समय अजय अचानक गहरे पानी मे चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद रामभजन ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नही हो सका। इसके बाद रामभजन ने गांव पहुंचकर परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण काफी देर तक नदी मे अजय की तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई पता नही चल सका। सूचना मिलने पर फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी तलाश कराई गई। बाद मे आला अधिकारियों को सूचना देकर बरेली से गोताखोरों की टीम भी बुलवाई गई। अजय छह भाई-बहनों मे सबसे बड़ा था। उसके परिवार मे पत्नी विमलेश, बेटा सक्षम और बेटी साक्षी है। अजय पेंटिंग का काम करता था। पारिवारिक नाराजगी के चलते उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके मे रह रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।।
बरेली से कपिल यादव
