पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को भेजा जेल, 60 ग्राम स्मैक बरामद

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना पुलिस ने रबर फैक्टरी मैदान मे छापामार कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्करों से 60 ग्राम स्मैक बरामद की। तस्करों ने कस्बे के लंगड़ा तस्कर से स्मैक खरीदी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। उप निरीक्षक आदेश कुमार ने रविवार को रहपुरा अंडरपास के पास रबर फैक्ट्री मैदान मे छापामार कर मो. आजम निवासी अहमदनगर नई बस्ती और मो. सैफ निवासी भोलेनगर कस्बा फतेहगंज पश्चिमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आजम से 25 एवं सैफ से 35 ग्राम स्मैक बरामद की। आजम ने पुलिस को बताया उसने स्मैक सैफ से खरीदी है। वह ग्राहकों को ज्यादा कीमत पर स्मैक बेचकर अपने परिवार को खर्चा चलाता है। एसओ प्रयागराज सिंह ने बताया सैफ से पूछताछ मे पता चला कि स्मैक कस्बे के जमीर लंगड़ा से खरीदी है। वह हमसे स्मैक बिकवाता है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट मे मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मुकदमा में जमीर लंगड़ा को भी नामजद किया है। स्मैक तस्कर को छुड़ाने का दबाव बनाया। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि मो. सैफ शातिर स्मैक तस्कर है। स्थानीय थाना मे उसके खिलाफ स्मैक तस्करी, सट्टा और शराब तस्करी के 5 मुकदमे दर्ज है। हालांकि जल्द अमीर बनने के लालच मे आया उसका साथी मो आलम पहली बार स्मैक तस्करी मे जेल गया है। जल्द वांछित तीसरे आरोपी जमीर अहमद को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *