फरीदपुर के तस्कर के बैंक खाते से पाया गया 5.5 करोड़ का लेनदेन

फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे तस्करी मे पकड़े गए स्मैक तस्कर शेर खां के चार बैंक खातों में 5.5 करोड़ का लेनदेन पाया गया है। पुलिस और सर्विलांस टीमों ने तस्कर के दस बैंक खातों के लेनदेन की डिटेल जुटा ली है। पुलिस जांच में सामने आया है कि स्मैक के धंधे से आई रकम को प्रापर्टी में निवेश कर शेर खां बना कॉलोनाइजर बन गया था। उसने सरकारी ट्यूबवेल की गूल की जमीन पर कब्जा करके कॉलोनी का रास्ता बना दिया था। अब पुलिस शेर खां और उसके पूरे परिवार की कुंडली खंगालने में जुटी है। शेर खां के पकड़े जाने के बाद पूरा परिवार अंडरग्राउंड है। फरीदपुर के बीसलपुर रोड पर रहने वाले शेर खां को पुलिस ने 400 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया और उसकी क्राइम हिस्ट्री खंगाली। जानकारी मिली कि वह पहले भी दो बार तस्करी में जेल जा चुका था। उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। पुलिस ने शेर खां की प्रॉपर्टी का ब्योरा जुटाना शुरू किया तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। बताया गया कि पहले वह फरीदपुर में ही मोहल्ला लाइनपार नई बस्ती में रहता था और उसका पिता नवी शेर साइकिल से कपड़ों की फेरी लगाता था। करीबी रिश्तेदार पढेरा के छोटे प्रधान के जेल जाने के बाद शेर खां तस्करी का कारोबार संभाला था। इसके बाद कॉलोनाइजर बन गया। हाईवे पर प्लाट बेचने के बाद उसने राधेलाल शुगर मिल के सामने ट्यूबवेल की गूल काटकर कॉलोनी का अवैध तरीके से रास्ता बना लिया। कॉलोनी के प्लाट बेचने शुरू कर दिए। सिंचाई विभाग ने उसे नोटिस दिया। लेकिन अवैध कब्जा नहीं छुड़ा पाया। पुलिस ने उसके बैंक खातों की डिटेल जुटाई तो बैंक खाते से 5.5 करोड़ का लेनदेन पाया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *