दोंद आलमपुर के ग्रामीणों ने एसडीओ कार्यालय पर दिया धरना

मीरगंज, बरेली। जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव दोद आलमपुर की बिजली सप्लाई बाधित होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीओ आफिस के सामने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने संविदा कर्मी पर बिजली बाधित करने का आरोप लगाया। एसडीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना खत्म किया। दोंद आलमपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर गांव की बिजली सप्लाई बार बार बाधित होने की शिकायत की। ग्रामीण एसडीओ कार्यालय पहुंचे। ग्रामीण नारेबाजी करते धरने पर बैठ गए। जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी भी धरने में शामिल हुए। एसडीओ एवं ग्रामीण उपकेंद्र के अवर अभियंता ने ग्रामीणों से वार्ता की। एसडीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना खत्म कर दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *