राजस्थान/बाड़मेर- राज्य सरकार का ग्रामीण विकास रथ उपखण्ड सेड़वा की ग्राम पंचायत कारटिया, गंगासरा, हरपालिया और सारला पहुंचा। ग्राम पंचायत हरपालिया में ग्रामीण रथ का विधायक चौहटन आदुराम मेघवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया । इस अवसर पर विधायक मेघवाल ने शिविर में मौजूद पानी, बिजली, स्वास्थ्य,कृषि, सहकारिता, शिक्षा, महिला और बाल विकास,पशुपालन, वन ,ग्रामीण विकास, पंचायती राज और राजस्व विभागों से संबंधित स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं के बारे में सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों से मौके पर निस्तारण करवाया। मेघवाल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम विकास रथ राज्य सरकार के सतत विकास का प्रतीक है। सरकार का लक्ष्य फ्लैगशिप योजनाओं को शत प्रतिशत असल में लागू करवाना है, जिससे अंतिम छोर पर बैठे आम आदमी को उन योजनाओं का फायदा मिल सके। सरकार प्रत्येक गांव के आधारभूत विकास के लिए योजनाएं बना रही है, जिससे वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल किया जा सके ।
विधायक मेघवाल ने विधानसभा क्षेत्र चौहटन में अब तक के विकास कार्यों के बारे में आम जनता को जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने किसान सहित सभी वर्गों का बज़ट में पूरा ध्यान रखा है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि सरकार आम जनता के चहुंमुखी विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। इस दौरान भाजपा किसानमोर्चा ज़िला अध्यक्ष पुरखाराम मांजू ,भाजपा मंडल साता के अध्यक्ष बाकाराम देवासी, भाजपा अम्बेडकर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश भील, हाजी साहेबना सहित अठारह विभागों के अधिकारी और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे ।
— राजस्थान से राजूचारण
