हत्या के षड्यंत्र मे शामिल फौजी की प्रेमिका को पुलिस ने भेजा जेल

बरेली। पत्नी की हत्या के बाद फरार चल रहे फौजी ने बुधवार को कोर्ट मे सरेंडर कर दिया था और शुक्रवार को पुलिस ने उसकी प्रेमिका को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। फौजी ने अपनी प्रेमिका से मिलकर ही पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाकर उसकी हत्या की थी। सुभाषनगर की वैष्णों धाम कॉलोनी मे रहने वाली गीता देवी की 21 अप्रैल की दोपहर उनके घर मे गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर मायके वालों ने उसके पति भारत सिंह यादव समेत अन्य ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भारत सिंह सेना मे कार्यरत है और इन दिनों पंजाब के फिरोजपुर मे तैनात है। जांच मे सामने आया कि भारत सिंह के बदायूं मे थाना बिसौली के गांव प्रवेशनगर की सुरभि यादव से प्रेम संबंध है। इसी बीच बुधवार को भारत सिंह सरेंडर करके जेल चला गया। गुरुवार को पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए तो वारदात में सुरभि की भूमिका भी सामने आ गई। शुक्रवार को पुलिस ने उसे गन्ना मिल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीन दिन प्रेमिका के साथ रहकर बनाया प्लान: पूछताछ मे सुरभि ने बताया कि पांच साल से भारत से उसके प्रेम संबंध हैं। वह हर महीने उसे 12-15 हजार रुपये खर्च देता था। वे दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन गीता बाधा बन रही थी। इस पर भारत ने छुट्टी लेकर गीता के पास जाने के बजाय उसके पास आना शुरू कर दिया। इससे नाराज गीता ने दिसंबर 2025 में फोन करके उसे काफी खरीखोटी सुनाई। इस पर उन दोनों में झगड़ा हुआ और उसने भारत से गीता या उसे चुनने को कहा। इस पर 18 अप्रैल को भारत सिंह उसके पास आ गया और गीता को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई। 21 अप्रैल की सुबह चार बजे वह बरेली चला गया और गीता की हत्या के बाद फोन करके उसे सूचना भी दी थी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *